Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी बलरामपुर व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संभ्रांत व्यक्ति/ नागरिक के साथ की गई सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक

 श्रीमान् जिलाधिकारी बलरामपुर व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संभ्रांत व्यक्ति/ नागरिक के साथ की गई सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बलरामपुर आज दिनांक 02.07.2024 को आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम के दृष्टिगत की गई सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक। जनपद के संभ्रांत व्यक्ति/ नागरिक, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 इस बैठक में महोदय द्वारा आगामी त्योहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु सभी को जागरुक करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया।

तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल थाना/डायल112 पर सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही शासन से प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की गई।

   

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व उत्तरी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व जनपद के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies