Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मु0अ0सं0119/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित 3 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 मु0अ0सं0119/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित 3 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बलरामपुर थाना गौरा चौराहा पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक (द0) श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व  क्षेत्राधिकारी नगर  श्री बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण मे व थाना प्रभारी रमन कुमार वर्मा थाना गौरा चौराहा के कुशल नेतृत्व में थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम उ0नि0 श्री सुरेन्द्र वर्मा , उ0नि0 श्री ब्रह्मानन्द चौधरी , हे0कां0 संतोष कुमार गोड़ ,का0 अभिषेक कुमार यादव  द्वारा आज दिनांक 03.08.2024 को  *मु0अ0सं0 119/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1. फारूख पुत्र हबीबुल्ला निवासी सिकरिया उर्फ रामनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर  2. रामलखन पुत्र सुभाष निवासी खेदनी थाना कसया जनपद कुशीनगर  3. रामरतन पुत्र सुभाष निवासी खेदनी थाना कसया जनपद कुशीनगर  को  नौबस्ता कला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर  मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।


 विदित हो कि दिनांक 29.07.2024 को ग्राम भुसैलवा पुल के पास एक ट्रक जिसका नम्बर UP57BT6150 तथा चेसिस नं0 MA1ZN2TTKR1C36105 व इंजन नं0 TTR1C28449 जिस पर 06 अदद गोवंश जिन्दा बरामद हुए थे जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तो की तलाश की जा रही थी।

                

गिरफ्तारकर्ता टीम- 


उ0नि0 श्री सुरेन्द्र वर्मा 

उ0नि0श्री ब्रह्मानन्द चौधरी 

हे0का0 संतोष कुमार गौंड़

का0 अभिषेक कुमार यादव 

👇👇

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies