हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना रूपईडिहा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक श्री संतोष कुमार यादव व उप निरीक्षक श्री विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा कल दिनांक 04.08.2024 को समय 20.50 बजे नेपाल बार्डर रेलवे लाइन सागौन बाग के पास से एक नफर अभियुक्त मोहम्मद युनूस पुत्र रजा अली निवासी मुनीरगंज थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से तलाशी के दौरान 34.30 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 376/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्त उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
01. उ0नि0 सन्तोष कुमार
02. उ0नि0 विजय कुमार
03. का0 निरुपम दुबे
04. का0 जयचन्द गौंड
थाना रूपइडीहा, जनपद बहराइच
SSB टीम का विवरण
01.इन्सपेक्टर GD कुमार ऋतुराज
02.CT/GD दिनेश कुमार
03.CT/GD विश्वजीत कुमार
04.CT/GD सुरेश कुमार मय डाग 383 जांस
B. COY रुपईडीहा 42 BN नानपारा
