हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई) 7 अगस्त 2024*
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त मेडिकल स्वामियों से कहा कि अपने-अपने मेडिकलों पर सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में लगवाएं एवं कैमरे में एक माह का बैकअप प्रत्येक दशा में रहे बच्चों को नारकोटिक्स दवा प्रत्येक दशा में ना दें इसको भी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रतिबंधित दवाई किसी भी मेडिकल स्टोर पर ना मिले इसको प्रत्येक दशा में देख लें। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल स्टोर पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वह संचालित रहें।
जिला औषधि अधिकारी ने एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर जानकारी दी उन्होंने कहा कि जनपद में प्रतिबंधित दवाई किसी भी दशा में किसी भी मेडिकल स्टोर पर बिक्री ना हो इसको प्रत्येक दशा में देख लिया जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त मेडिकल स्वामियों से सुझाव के विषय में जानकारी प्राप्त की मेडिकल थोक विक्रेता स्वामियों ने अपनी समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा उन्होंने कहा कि जिला औषधि विभाग की तरफ से मेडिकलों पर जो कार्रवाई की जाती हैं वह कार्रवाई अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में लाई जाए तो समस्त मेडिकल स्वामी उस कार्रवाई से अवगत रहेंगे। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने जिला औषधि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक पत्र के माध्यम से इस बिंदु की प्रक्रिया को संज्ञान में लाया जाए दवाई की एमआरपी को लेकर भी मेडिकल स्वामियों ने जिलाधिकारी के समक्ष समस्या रखी जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में प्लास्टिक का प्रयोग प्रत्येक दशा में ना हो उसको सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त मेडिकल स्वामी एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग का अपने यहां प्लांट लगाए जिससे वाटर लेवल बढ़ेगा और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट भी लगा सकते हैं उन्होंने कहा कि श्री अन्न का प्रयोग करें और लोगों को जागरूक करें जिससे मोटे अनाज का अधिक से अधिक उपयोग हो सके।
इस अवसर पर जिला औषधि अधिकारी जयेंद्र कुमार एवं समस्त मेडिकल स्वामी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
