Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

डीएम अनुनय झा ने कहा स्वतंत्रता एक अमूल्य धरोहर, इसकी कीमत का अंदाजा लोग नहीं लगा पाते



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी ने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता एक अमूल्य धरोहर है। जब तक यह प्राप्त होती है, तब तक इसकी कीमत का अंदाजा लोग नहीं लगा पाते हैं। लेकिन इसके छिन जाने पर इससे महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं लगता। तानाशाही वाले देशों में स्वतंत्रता की हालत की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हमें अपनी बात कहने और अपना विरोध जताने का पूरा अधिकार है। लेकिन उत्तर कोरिया जैसे कई देशों में ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies