हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
फरेंदा महाराजगंज जनपद महाराजगंज के थाना बृजमनगंज में कार्यरत कांस्टेबल विनोद कुमार की हृदय गति रुकने मौत हो गई ।
जहां इस घटना से पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को सुनकर गहरा दुख व्यक्त किया है।
इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक विनोद कुमार पुत्र गिरिराज सिंह फतेहपुर सीकरी थाना फतेहपुर सीकरी का निवासी था। वर्तमान में थाना बृजमनगंज मे कांस्टेबल पद पर कार्यरत 2011बैच का सिपाही था। आज शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की भांति मॉर्निंग वॉक करके लौटा। मृतक विनोद कुमार अपने किराए के रूम पर पहुंचते ही अचानक लड़खड़ा कर गिर गया तथा सांसे बंद हो गई। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना बृजमनगंज थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही समस्त पुलिस स्टाफ वहा पहुंचकर आनन-फानन में सीएचसी बृजमनगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। अंत में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना को सुनकर क्षेत्र के लोगों का हजूम अस्पताल पर उमड़ने लगा। मृतक विनोद कुमार काफी लंबे समय से बृजमनगंज थाने पर ड्यूटी के कारण क्षेत्र में काफी चर्चित एवं लोकप्रिय था। उसके पत्नी सहित दो बच्चे भी हैं जो अभी छोटे हैं। उसने पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित करने का हमेशा प्रयास किया।