Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फरेंदा में एकल अभियान के तहत पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने स्कूल में किया पौधरोपण



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


फरेंदा महराजगंज जनपद आनंद नगर ब्लाक में आज एकल अभियान के तहत पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने पौधारोपण किया। अंचल मकजुरिया संच ओड़वलिया के विद्यालय प्रांगण में संच समिति द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एकल अभियान के द्वारा पूरे देश में एकल अभियान के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इसके मुख्यअतिथि पूर्व विधायक रहे चौधरी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि देश के एक लाख गांव में एकल विद्यालय चलता है।


इसमें पंचमुखी शिक्षा दी जाती है। इन्हीं का एक विषय ग्राम स्वराज है। इन्हीं के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान मनाया जा रहा है और किसी कड़ी में ओड़वलिया ग्रामसभा के प्रधान प्रमोद चौधरी ने कहा की जीवों को बचाने का लिया संकल्प, पेड़ पौधे रहेंगे तो हरी भरी धरती रहेगी जीव रहेंगे सुरक्षित बड़ता हुआ प्रदूषण नियंत्रण होगा। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है।


इस मौके पर अभियान प्रमुख अंचल परीक्षण प्रमुख राधेश्याम ,करुणेश ,सोनू कनौजिया ,शिवम जायसवाल ,उपेंद्र यादव ,दुर्गेश चौधरी ,मेराज ,अवधेश राजभर, अरविंद राजभर, नरेश राजभर, विकास यादव, उमेश पासवान, परविंद विश्वकर्मा,चंद्रभान चौहान, अभिषेक पासवान,मंजूर ,आचार्या दीदी दुर्गावती पाण्डेय सहित विद्यालय ग्राम के सभी बच्चे मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies