हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चिलुवाताल डॉ0 गौरव ग्रोवर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर व श्री गौरव त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में दिनांक 03.08.2024 को एक्शन किंग थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में उ0नि0 अमित चौधरी मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 204/2022 धारा 376(D),504,506 भारतीय दण्ड संहिता थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोनू गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी करन्जहवां थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर उम्र करीब 23 वर्ष को समय करीब 23.45 बजें काजीपुर कुशहरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
बताते चलें कि बावत आरोपी गण द्वारा मुकदमा वादिनी के साथ बलात्कार करना व वादिनी के पति को गाली गुप्ता देते हुये जान से मानरे की धमकी देने के संबंध में ।
एफआईआर दिनांक सूचना 13.06.2022 समय 15.28 बजे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
1. उ0नि अमित चौधरी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. का0आनन्द प्रधान थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. का0 भानू प्रताप सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
