थाना गौर पुलिस बल द्वारा हत्या के इरादे से किये हमले से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना गौर पुलिस बल द्वारा हत्या के इरादे से किये हमले से सम्बन्धित अभियुक्त प्रभुदीन पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मांझामानपुर (पुरवा सेखुवरिया) थाना गौर जनपद बस्ती को बेलवरिया घाट से नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 102/24 धारा 109, 333 बीएनएस में वांछित चल रहा था। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 बृजलाल दत्त, उ0नि0 तेज प्रताप सिंह थाना गौर जनपद बस्ती।
2. का0 अभिषेक नाथ थाना गौर जनपद बस्ती