Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पीडिता को किया गया बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थाना पुरानी बस्ती पुलिस बल द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त शिव पुत्र पट्टू साकिन रामपुर खगईजोत थाना कोतवाली देहात जिला बलरामपुर को रेलवे स्टेशन के गेट से आज दिनांक 04.08.2024 को समय 8.45 बजे  हिरासत पुलिस में लिया गया तथा पीडिता को बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 131/2024 धारा 363, 366 भा0द0सं0 पंजीकृत है। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त व पीडिता को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह जनपद बस्ती।  

2. उ0नि0 महेंद्र कुमार थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

3. का0 धीरेंद्र कुमार, म0का0 अनीता थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies