Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 06 अगस्त 2024*


   मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा महोत्सव से संबंधित प्रमुख कार्यक्रम के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है जोकि 09 अगस्त 1925 को लखनऊ जनपद के काकोरी में क्रांतिकारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वतंत्रता आंदोलन को धन की आवश्यकता हेतु क्रियान्वयन किया गया था। उन्होंने बताया कि 09 अगस्त 2024 को इस घटना की 100 वीं वर्षगांठ  का शुभारंभ किया जाएगा। 

      इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 अगस्त को सभी शहीद स्मारकों/ स्मृति स्थलों/ अमृत सरोवरों के तट पर वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित किए  जाएंगे। शहीदों के परिवारजनों / स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों / भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, सुलेख तथा निबंध, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर तथा अस्पतालों में रोगियों को जनसहयोग के माध्यम से फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका तथा नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में 07 एवं 08 अगस्त को स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। वन विभाग द्वारा 09 अगस्त को एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत  शहीद स्मृति उपवन  का रोपण भी किया जाएगा। राष्ट्र धुन एवं ब्रास बैण्ड का वादन भी किया जाना।

     जिलाधिकारी ने समस्त विकास खंड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 9 अगस्त को शहीद स्मारकों/ स्मृति स्थलों/ अमृत सरोवरों पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ वंदे मातरम भी गाया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जहाँ जहाँ ग्राम चौपाल आयोजित की जानी हैं वहां भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम से संबंधित फोटो वीडियो संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जनपद स्तर पर भी एक प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक एवं जादू का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। 

        इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला विकास अधिकारी राम आशीष, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ पंकज विश्नोई,  क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी,जिला  विद्यालय निरीक्षक वेद राम, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार , क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभात कुमार शर्मा,एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies