हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना रूपईडिहा पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 विजय कुमार व म0उ0नि0 रोशनी वर्मा मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा दिनांक 17.09.2024 समय 18.45 बजे SSB चेक पोस्ट रुपईडीहा पर संयुक्त चेकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्ता फर्की रोका मगर पुत्री बुद्धु रोका नि0 थवांग वार्ड न0 9 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी से 01 किलो नाजायज चरस बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0418/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्ता उपरोक्त को पेशी हेतु आज माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
01. उ0नि0 विजय कुमार
02. म0उ0नि0 रोशनी वर्मा
03. हे0का0 मुलायम सिंह
04. हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
SSB टीम का विवरण
01. ASI/GD के.एम मेथाई ,
02. CT/GD निर्जरा एम दास ,
03. LCT/GD टी यमुना,
04. LCT/GD प्रियंका साव ,
05. LCT/GD सिर्के अश्वनी डाग हैण्डलर एम.डी.फार्ग ,
06. डाग रैन्को BCOY 42 BN SSB नानपारा