Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त एक अदद ट्रैक्टर व ट्राली के साथ गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच थाना मोतीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री हीरालाल कनौजिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 07.09.24 को चोरी  के अभियोग से संबंधित चोरी गई ट्रैक्टर ट्राली के साथ अभियुक्त गुड्डू पुत्र बल्ला निवासी बबौरा (बेला) थाना मजगयी जनपद खीरी  को चूका नाला गूढ़ (पुल)  के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

             उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.02.2024 कस्बा मिहींपुरवा से एक अदद ट्रैक्टर व ट्राली रजिस्ट्रेशन नंम्बर यूपी 40 ए0जेड0 6886 अज्ञात चोर चोरी कर उठा ले गये थे जिस पर वादी श्री मनोज कुमार तिवारी पुत्र राम रुप तिवारी निवासी कस्बा मिहींपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 78/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । 


 गिरफ्तारी टीमः


   1.उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह 

2. हे0का0 मो0 इस्माइल

3. का0 अनिल कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies