Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र मे वाहन जाँच के दौरान लूटी हुई मोटरसाईकिल के साथ 02 व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार




सारण जिले मे 21 सितम्बर 24 को रिविलगंज थानान्तर्गत ग्राम खैरवार से नयका बाजार जाने वाली सड़क पर गस्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान गस्ती टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच / तलाशी ली जा रही थी। वाहन चेकिंग के क्रम में 01 मोटरसाईकिल पर 02 सवार व्यक्ति से पूछ-ताछ एवं जाँच में उक्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछा गया तो व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात उपस्थित नहीं किया गया तथा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल जलालपुर कोपा रोड से लूटी गई है। किसी अन्य व्यक्ति से उनके द्वारा यह मोटरसाईकिल 10,000 रू0 में खरीदा गया एवं किसी दूसरे के नंबर प्लेट का उपयोग इस मोटरसाईकिल में किया जा रहा था। लूट की गाड़ी खरीद कर इस्तमाल करने एवं गाड़ी का नंबर प्लेट बदल कर चलाने के आरोप में रिविलगंज थाना कांड सं0-279/24 दिनांक-21.09.2024 धारा-317 (4)/318(4)/336(3)/338/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अभियुक्त 1. गोपाल कृष्ण यादव उर्फ मौला यादव, पिता- हिरालाल यादव, साकिन- बसडिला 2. कुन्दन कुमार सिंह, पिता- हरेन्द्र कुमार सिंह, साकिन- अनवल देवरिया दोनों थाना- कोपा, जिला- सारण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्‌तार अभियुक्त (1) गोपाल कृष्ण यादव उर्फ मौला यादव, पिता- हिरालाल यादव, साकिन बसडिला, थाना- कोपा, जिला- सारण। (2) कुन्दन कुमार सिंह, पिता- हरेन्द्र कुमार सिंह, साकिन- अनवल देवरिया, थाना- कोपा, जिला- सारण के शामिल है। इस दौरान पुलिस ने एक चोरी के मोटरसाईकिल को जब्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies