Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनताबाजार थाना क्षेत्र में वाहन जाँच के दौरान चोरी के मोटरसाईकिल के साथ 02 गिरफ्तार

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को बताया की 21 सितम्बर 2024 को जनताबाजार थानान्तर्गत थाना मोड़ के पास गस्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान गस्ती टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच/तलाशी ली जा रही थी। जिसे देख 01 मोटरसाईकिल सवार 02 व्यक्ति से पूछ-ताछ एवं जाँँच में उक्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछा गया तो व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात उपस्थित नहीं किया गया तथा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल चोरी का है जिसे सिवान से चोरी किया गया तथा इसे हमलोग बेचने जा रहे हैं। इस संदर्भ में जनताबाजार थाना कांड सं0-192/24 दिनांक-21.09.2024 धारा-317(4)/317(5) बी0एन0एस0 दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त (1) उपेन्द्र कुमार, पिता- लक्ष्मण राय, साकिन- पंडितपुर, थाना- जनताबाजार, जिला- सारण।

(2) रविशंकर कुमार उर्फ दीप, पिता-हेमंत राम, साकिन-ढोढ़पुर, थाना-भगवानपुर हाट, जिला- सिवान के शामिल है। इस दौरान पुलिस ने एक चोरी का बाइक जब्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies