Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त होने वाले 04 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व 02 लीडिंग फायरमैन को परिवीक्षा पुलिस उपाधीक्षक बस्ती द्वारा उपहार देकर विदाई की गई

 ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास रिपोर्ट


बस्ती आज दिनांक 31.08.2024 को जनपद बस्ती से 04 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व 02 लीडिंग फायरमैन अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, इस अवसर पर "पुलिस लाइन सभागार कक्ष" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया | पुलिस लाइन बस्ती में परिवीक्षा पुलिस उपाधीक्षक बस्ती द्वारा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती , प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय बस्ती व पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की मौजूदगी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को घड़ी व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी ।

 

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी-


1. उ0नि0 ना0पु0 श्री गौरी शंकर थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 ना0पु0 श्री गोपीचंद प्रसाद थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।

3. उ0नि0 ना0पु0 श्री नरायन राय डायल 112 जनपद बस्ती।

4. उ0नि0 ना0पु0 श्री बृजलाल सम्बद्ध गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर।

5. लीडिंग फायरमैन श्री रामाश्रय अग्निशमन शाखा जनपद बस्ती।

6. लीडिंग फायरमैन श्री रामखेलावन अग्निशमन शाखा जनपद बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies