Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों तथा वृद्धाश्रम को लेकर समाज कल्याण की बैठक की गयी।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल( बहजोई) 31 अगस्त 2024*

 जिला समाज कल्याण अधिकारी  तिनेज कुमार द्वारा बैठक के एजेंडा बिन्दु से जिलाधिकारी को अवगत कराया‌। जनपद में वृद्धाश्रम चलाने वाली संस्था को लेकर भी जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों का नियमित रूप से शारीरिक एवं मानसिक चैक अप भी होते रहना चाहिए उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर लिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने वृद्धाश्रम चलाने वाली संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कल्याणकारी भावना से संस्था को चलाएं। वृद्धाश्रम के अन्तर्गत सेवादार के रूप में नर्स कम कम्पाउंडर को भी रखा जाए ताकि वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की अच्छे से देखभाल हो सके। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिक दिवस को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बडे़ ही भव्य तरीके से वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाए तथा वृद्धाश्रम में रह रहे प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को पुस्तक भी भेंट की जाए। वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धों की मां एवं वृद्ध लोगों के नाम पर पेड़ भी लगाया जाए। 

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार, संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 

  जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies