हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में गाय क़ी खरीद फरोख्त को लेकर हुई कहासुनी के बाद पशु व्यापारी तेज़ सिंह क़ी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद घायल व्यापारी तेज़ सिंह आधा घंटा तड़पता रहा, लोग बचाने आए तो उन पर दबंगो ने पथराव कर दिया। हमलावर सुरेश दुबे व रमेश के खिलाफ हत्या क़ी FIR हुई है। घटना के चश्मदीद गवाह अफ़जल अब्बास ने पुलिस को बताया क़ी वह तेज़ सिंह के साथ गाय खरीदने आया था..हमलावर सुरेश दुबे व रमेश ने उसके सामने गोलियां चलाकर उसके साथी को मार डाला। क़ातिल फरार है। गिरफ़्तारी को 5 टीम बनाई गई है।