हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना दरगाह शरीफ पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एंव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सशक्तिकरण में महिलाओ को सशक्त बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर बहराइच श्री रामानन्द कुशवाहा के कुशल निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी महोदय नगर बहराइच श्री रमेश चंद पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र थाना दरगाह शरीफ के नेतृत्व में उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अजय यादव द्वितीय व हे0का0 अनिल राना व महिला आरक्षी शशि पाण्डेय के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 335/24 धारा 137(2) बी.एन.एस. से संबंधित अभियुक्त नबी अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी बक्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 09.09.2024 को समय करीब 08.40 बजे दरगाह शरीफ मजार के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण-
1. प्र0नि0 श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र
2. उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह
3. हे0का0 अजय यादव द्वितीय
4. हे0का0 अनिल राना
थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच