Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जी आई एस नोटिसों के आपत्तियों के निस्तारण कर जनसामान्य को राहत देने के लिए नगर निगम दृढ़ संकल्प_ नगर आयुक्त

Top Post Ad





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर नगर निगम नगर निगम के नागरीकों को सम्पत्ति कर की जानकारी देने और जी०आई०एस० से सम्बन्धित उनकी आपत्तियों एवं जिज्ञासाओं के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा लागाये जाने वाले शिविर की श्रंखला में आज  रविवार को लाल डिग्गी स्थित जोनल कार्यालय जोन नं0-02 एवं नेता जी सुबास चन्द्र बोस नगर स्थित जोनल कार्यालय जोन 04 में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का नगर निगम के कर दाताओं द्वारा अधिकाधिक संख्या में अपनी आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। जोन 02 में कुल 38 आपत्तियों एवं जोन 04 के कुल 18 आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उदाहरण के लिए जोन 02 में भवन संख्या 359 मुहल्ला नौसढ़  छाबू पुत्र स्व० फुदुर के भवन का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 2268 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन  30600 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन  35646 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 34ए मुहल्ला नौसढ़ श्रीमती रूकमणि श्रीवास्तव पत्नी  धरम प्रकाश श्रीवास्तव का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में  4033 थी। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन  14289 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 13954 एल निर्धारित किया गया जिस पर पुरी तरह से संतुष्ट थी। जोन 04 में भवन संख्या 41ए समीउन निशा पत्नी स्व० हाफिज अली मुहल्ला पुराना गोरखपुर के भवन का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन  1215 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन  7880 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन  6416 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या- 932ए मुहल्ला हुमॉयुपुर उत्तरी  अब्दुल सलाम के भवन का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में रू0 3041 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन  9576 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन  8294 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट रहें। जोन 04 में मेगा शिविर के दौरान 21 भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन का बकाया कर  66319.00 जमा किया गया। उक्त शिविर में जोन 02 में  दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त,  नर्वदेश्वर पाण्डेय जोनल अधिकारी जोन 02, जोन 04 में  अविनाश प्रताप सिंह जोनल अधिकारी जोन 04 एवं जोन 02 व जोन 04 के समस्त राजस्व निरीक्षक, निरीक्षक श्रेणी-2, नायब मोहर्रिर, लिपिकगण की उपस्थिति में मेगा शिविर का आयोजन किया गया।

 महापौर  एवं नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि सम्पत्ति का सही-सही कर निर्धारण व जी०आई०एस० नोटिसों के आपत्तियों के निस्तारण करते हुए जनसामान्य को राहत देने के लिए नगर निगम दृढ़ संकल्प है। नगर आयुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं समस्त जोनल अधिकारी को निर्देश दिये कि इस कार्य को अभियान चलाकर समय से पुरा कर लिया जाये, जिससे समस्त नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो सके और नगर निगम की आय में वृद्धि हो सके और नगर निगम आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies