Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





सम्भल ( बहजोई) 31 अगस्त 2024*


  जिसमें प्रभागीय वनाधिकार सूरज द्वारा एजेण्डा बिन्दु से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। नमामि गंगे के अन्तर्गत गंगा ग्रामों में कार्यों की प्रगति को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी। तथा जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से ओडीएफ, ओडीएफ प्लस तथा ओडीएफ प्लस प्लस के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि  संबंधित ग्रामों का सत्यापन कराया जाए। आर आर सी तथा एम आर एफ सेंटर के विषय में भी जानकारी प्राप्त की गयी। गंगा नदी में गिरने वाले नालों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गयी तथा नालों से संबंधित डेस्टीनेशन चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। 

अर्थ गंगा को लेकर चर्चा की गयी तथा प्रचार प्रसार के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। तथा जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से भी जैविक उत्पादों का प्रचार प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में गंगा समिति से संबंधित बैठकें गंगा किनारे भी आयोजित की जाएंगी। गंगा आरती को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा आरती राजघाट पर नियमित रूप से हो तथा  उसके फोटोग्राफ पोर्टल पर भी भेजे जाएं। घाटों के रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गयी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वैट लैंड, अमृत सरोवर को लेकर चर्चा की गयी। अमृत सरोवर को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इनकी नियमित रूप से साफ़ सफाई करायी जाए।कैच द रेन को लेकर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि वन हैंडपंप वन सोकपिट का एक अभियान चलाया जाए ताकि जल का अच्छे से संरक्षण किया जा सके। तथा प्रत्येक विद्यालय में कम से कम   एक सोकपिट होना आवश्यक है। 

इसके उपरांत पर्यावरण समिति की बैठक की गयी। वृक्षारोपण की जियो टैगिंग को लेकर समस्त विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक अभियान चलाते हुए 7 दिन के अंदर वृक्षारोपण का शत प्रतिशत जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित किया जाए। गंगा नदी के किनारे बांस एवं फलदार वृक्षों को लगाया जाए। प्लास्टिक जप्ती करण, बायो मेडिकल वेस्ट, ई- वेस्ट को लेकर भी चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभागार में होने वाली किसी भी बैठक में कोई भी बैठक के समय मोबाइल ना चलाए यह सुनिश्चित किया जाए । 


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकार सूरज, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल , एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies