Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

धूमधाम से मनी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार,एकता का संदेश देते हुए निकला जुलूस



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


महराजगंज जनपद के परतावल चौराहे पर  आज दिन सोमवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आसपास के मुस्लिम बहुल क्षेत्रो में सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।


मालूम हो कि यह त्योहार भाईचारा का पैगाम देने वाले त्योहार ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर मान्यता है। इसमें रंग-बिरंगी पोशाकें और हाथों में इस्लामिक झंडा लिए बड़े और खास कर छोटे-छोटे बच्चे जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।


जानकारी के  अनुसार इस्लाम धर्म में हर साल रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मिलादुन्नबी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस त्योहार को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं।


कहा जाता हैं कि इस दिन कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है। साथ ही इस दिन लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं भी देते हैं। इस पर्व को नबी मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रुप से मनाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies