Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में मा. मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी की अध्यक्षता में मत्स्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





संभल बहजोई 16 सितंबर 2024*


     सर्वप्रथम माननीय मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।

     सर्वप्रथम बैठक में माननीय मंत्री जी ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

    तदोपरांत मत्स्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए तहसील स्तर पर पट्टों के विषय में निर्देशित किया। तहसील स्तर पर पट्टा को ऑनलाइन करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

    माननीय मंत्री जी ने मत्स्य अंगुलिका वितरण की उपलब्धि के विषय में जानकारी प्राप्त की 

       मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में माननीय मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग की योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाए।एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, एवं अन्य विभागीय योजनाओं में निषाद एवं कश्यप समाज के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए।

    माननीय मंत्री जी ने मत्स्य पालकों को तालाब का वितरण, मत्स्य पालकों के चिकित्सा हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित किया। 

        माननीय मंत्री जी ने कहा कि ग्राम स्तर पर तालाबों की सूची बनाई जाए जो किसान क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं उन मत्स्य पालकों का शिविर लगाकर क्रेडिट कार्ड बनवाया जाए।

        माननीय मंत्री जी ने लंबित आवेदनों को लेकर भी चर्चा की 15 दिन में लंबित आवेदनों का निस्तारण करते हुए केसीसी से अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाने का कार्य किया जाए।

         मत्स्य पालकों के  दुर्घटना बीमा को लेकर जानकारी प्राप्त करते हुए जानना चाहा कि दुर्घटना बीमा कितने लोगों का किया गया है।

    माननीय मंत्री जी ने निर्देशित किया कि जनपद में जो लोग मत्स्य पालक हैं एवं मच्छी पालन कर रहे हैं उनका बीमा कराया जाए।

         उन्होंने जनपद की नदियों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित अधिकारियों को 9 खंड तथा 9 समिति  बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिए ।

         माननीय मंत्री जी ने कहा कि थाई मांगुर एवं अन्य प्रतिबंधित मछलियों का उत्पादन न किया जाए एवं जो लोग इसका उत्पादन कर रहे हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।

      प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना विभाग की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण हेतु निर्देशित किया। जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

    माननीय मंत्री जी ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त अधिकारी अपने-अपने कार्य को सेवा भाव से करें। सिंचाई विभाग, नहरे संचालित नलकूप एवं तालाबों तथा पोखर के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं नलकूप विभाग को पोखरों को भरने के निर्देश दिए।

   माननीय मंत्री जी ने संबंधित अधिकारी से  कहा कि मनरेगा से पोखर बनवाए जाएं।

     विद्युत विभाग को लेकर माननीय मंत्री जी ने जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा की नई तकनीकी से मत्स्य पालन हेतु मत्स्य पालकों को विद्युत संयोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए

       माननीय मंत्री जी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मत्स्य विभाग से संबंधित जो परियोजना संचालित हैं उनका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।

       माननीय मंत्री जी को सभागार में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उनके शत  प्रतिशत पालन किया जाए एवं कार्य को समय से करना सुनिश्चित करें।

       इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव,जिला अध्यक्ष भाजपा हरेंद्र सिंह रिंकू, जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप  वर्मा, पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, परियोजना निदेशक डीआरडीओ ज्ञान सिंह सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies