हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
भैरहवा नेपाल भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा में स्थित संस्कृत विद्या संन्यास आश्रम के महंत शांता नन्द गुरु जी का हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।
गुरु जी को जन्मदिन की बधाई देते प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल
इस अवसर पर रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल,एसपी रंजीत सिंह राठौर,एपीएफ के एसपी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद भंडारी, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण अधिकारी, सचिव बालकृष्ण मरादिनी, वरिष्ठ सलाहकार दीर्घ राज काफिले, सूर्यकांत घिमिरे,सीता श्रेष्ठ, घनश्याम भट्टराई, सुरेन्द्र वस्याल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, संस्था के सदस्य तथा विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।