हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना मुण्डेरवा आज दिनांक 05.10.2024 को ग्राम प्रहरी इब्राहिम ग्राम बघाड़ी थाना मुण्डेरवा द्वारा सूचना मिली कि ग्राम लक्ष्मनपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के गुमशुदा व्यक्ति शिवकुमार पुत्र रामकुमार चौधरी जिनका मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं है जो दिनांक 25.09.2024 को घर से बिना बताये कहीं चले गये थे वह बनकटी में घूम रहे है इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर उक्त गुमशुदा व्यक्ति शिवकुमार उपरोक्त को बरामद कर थाना वाल्टर गंज से सम्पर्क कर उक्त गुमशुदा व्यक्ति के बारे में अवगत करा कर उनके परिजनों से सम्पर्क किया गया । उक्त गुमशुदा व्यक्ति शिवकुमार की पत्नी बिन्देश्वरी थाना स्थानीय पर उपस्थित आयी तथा उक्त गुमशुदा व्यक्ति की पहचान अपने पति के रूप में की और बतायी कि मेरे पति शिवकुमार दिनांक 25.09.2024 को घर से बिना बताये कहीं चले गये थे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है ।जिनकी सूचना मैने थाना वाल्टर गंज पर दी थी । शिवकुमार उपरोक्त का सुपुर्दगीनामा तैयार कर उनकी पत्नी विन्देश्वरी को सुपुर्द कर रुकसत मुहाल किया गया ।
गुमशुदा व्यक्ति जिनको सुपुर्द किया गया का विवरण
1. बिन्देश्वरी पत्नी शिवकुमार लक्ष्मनपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती मो0नं0 9721811128
