Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा महिला महाविद्यालय बस्ती में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये गये





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थाना महिला पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज- 05 के तहत आज दिनांक  05.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा महिला महाविद्यालय बस्ती जनपद बस्ती में जाकर उपस्थित सभी  छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला संबंधी कानून की जानकारी, पॉक्सो एक्ट, दहेज अधिनियम, बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-1090 वीमेन पावर लाइन,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930 तथा थाने का सी0यू0जी0 नंबर देकर जागरूक किया गया तथा उपस्थित सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये एवं अपराध के प्रति बिना किसी से डरे आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया तथा अपने आस पास लोगों को जागरुक करने हेतु बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies