Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई





गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो कर्मचारी


महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताएं मार्ग पर चलकर हम अपने राष्ट्र को आगे ले जा सकते हैं- विनोद राय


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे आज 2 अक्टूबर को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर विनोद राय ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण  किया । पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के श्री सतीश चंद्र अवस्थी,के एम मिश्रा ,एस के धर,कारखाना मंडल के श्री दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महामंत्री विनोद राय ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए रास्ते आज भी प्रासंगिक है एवं उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम अपने राष्ट्र को आगे ले जा सकते हैं इसी में हम सभी कर्मचारियों की तथा प्रशासन की भलाई है।

महामंत्री विनोद राय ने दिसंबर में रेलवे यूनियन के चुनाव में सभी कर्मचारियों से पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पक्ष में वोट करने का अपील किया  जिससे कर्मचारियों की समस्याएं मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखी जा सके और उनका निराकरण कराया जा सके। गांधी जयंती कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी, केएम मिश्रा, संजीवधर, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि 

 त्रिपाठी ,ईश्वर चंद्र विद्यासागर ,देवेश सिंह, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, अंशुमाल पाठक, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, ए बी पांडे, अजय त्रिपाठी, हेमंत कुमार, एस के गोस्वामी, सुरेंद्र तिवारी, विनोद मिश्रा, मनोज शुक्ला, निशांत यादव, अभिषेक गुप्ता, धीरज यादव, विनय यादव, नंदन चौधरी राजकुमार गुप्ता पुनीत शुक्ला सुरेश मिश्रा मधुबाला श्रीवास्तव सुनील शर्मा दीपक पांडे अरुण मिश्रा कैलाश हरिमोहन श्रीवास्तव हरिश्चंद्र लाल अशोक बरसाती दुर्गेश श्रीवास्तव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies