Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के अध्यक्षता में किसान दिवस एवं विकासखंड स्तरीय रबी फसल/ किसान गोष्ठी तथा कृषि सखियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




संभल (बहजोई)16 अक्टूबर 2024


       जिसमें सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने पराली को लेकर किसान बंधुओ को जागरूक किया और मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि सखियों से कहा कि आप भी गांव में जाकर किसानों को जागरूक करें जिससे किसान पराली ना जलाएं और उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हो जिससे श्री अन्न का भी उपयोग हो सके एवं सभी लोग स्वस्थ रह सकें।

    जिलाधिकारी ने किसान बंधुओ की समस्या को विस्तार पूर्वक सुना और समस्या से  संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देशित किया। खाद की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि बिना खतौनी के खाद ना दिया जाए इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें।

     जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में पराली न जले यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चारा चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए की पराली ना जलाएं जो पराली किसानों के पास है उसे नजदीकी गौशाला में दे दें जिससे गोवंश का चारा बन सके। 

     जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्ष्य निर्धारित किया जाए गौशालाओं में पराली का भंडारण कराया जाए।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की समस्त चारागाह भूमि को चिन्हित करते हुए उस पर चारा बुवाई का कार्य करना सुनिश्चित करें।

     जिलाधिकारी ने कृषि उपनिदेशक को निर्देशित करते हुए कहा कि उन किसानों की सूची बनाई जाए जो किसान नवाचार फसल को करना चाहते हैं।

      इसके उपरांत कृषि सखी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

      जिसमें कृषि सखियों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे खसरा पड़ताल, प्रधानमंत्री किसान  सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना गेहूं एवं सरसों, मृदा नमूना  करना नमूना प्रत्येक कोने से एवं बीच से कुल पांच जगह से इसे मिलाकर कुल 500 ग्रामों का नमूना लिया जाएगा, पर्ची पर खसरा किसान का नाम पिता का नाम कौन सी फसल लेनी है उसका विवरण भरा जाएगा, लोगों को कृषि विविधिकरण हेतु, जागरूक करना सरसों एवं गेहूं का बीज गोदाम पर, पराली प्रबंधन दीनदयाल अंत्योदय योजना, कृषि यंत्रों पर टोकन जेनरेट करवाना इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षित किया गया।

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार, जिला गन्ना अधिकारी रामेश्वर यादव, जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह, सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान बंधु तथा कृषि सखी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies