Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार भेंट कर की गई विदाई






हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बहराइच आज दिनांक 30.09.2024 को 04 पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर "पुलिस लाइन सभागार" में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

          इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)  श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर, शॉल उढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उ0नि0 श्री उत्तम, उ0नि0 श्री मूलचन्द, मुख्य आरक्षी श्री अशोक कुमार सिंह को भगवद गीता व ट्रॉली बैग तथा मुख्य आरक्षी श्री शकील अहमद को कुरआन मजीद व ट्रॉली बैग उपहार स्वरूप भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए एवं उनके स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

 

          इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी गण-

1. उप निरीक्षक श्री उत्तम

2. उप निरीक्षक श्री मूलचन्द

3. मुख्य आरक्षी श्री अशोक कुमार सिंह 

4. मुख्य आरक्षी श्री शकील अहमद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies