हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 29 अक्टूबर 2024*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य मंहत श्री ऋषिराज गिरि महाराज रहे तथा विशिष्ट अतिथि पुणे महाराष्ट्र से आये वैध श्री सुविनय विनायक दामले, एवं भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी रहे। आयुर्वेद के प्रवर्तक धन्वंतरि जी की तस्वीर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्प एवं पुस्तक भेंट कर जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा स्वागत किया गया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ ऊषा पैंसिया का स्वागत उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे यहां अष्ट लक्ष्मी की परिकल्पना है।आज का दिन स्वास्थ्य रुपी धन का है। धन्वंतरि जी के हाथ में ग्रन्थ, कलश, बूटी, शंख दिखाई देता है वह दर्शाता है कि आपका जीवन एवं आपका स्वास्थ्य हमेशा निरोग रहना चाहिए, आयुर्वेद आयु का विज्ञान है।हमारा देश कण कण में ईश्वर का वास मानता है।
वैध श्री सुविनय विनायक दामले जी ने कहा कि भगवान् धन्वंतरि जी का आज जन्म दिवस है। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन और स्वास्थ्य निरोगी रहना चाहिए हमे मैकाले आयुर्वेद के स्थान पर शुद्ध आयुर्वेद को अपनाना है। आयुर्वेद को समझने के लिए आयुर्वेद की भाषा संस्कृत को समझना होगा।आयुर्वेद वेदों का निचोड़ है। आयुर्वेद जीवन पद्धति है जीने का तरीका है। सोच आयुर्वेद की हो तो दीर्घायु प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने आहार के चार नियमों के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि देह की रक्षा के लिए उपवास आवश्यक है। मन के ऊपर संयम रखना चाहिए। उन्होंने लोटांगण एवं प्रदिक्षणा व्यायाम के विषय में भी बताया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी ने कहा कि आयुर्वेद को दिनचर्या में अपनाना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि आयुर्वेद स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है । मुख्य अतिथि महंत ऋषिराज गिरि ने कहा कि वैध जी द्वारा आयुर्वेद पर बतायी गयीं महत्वपूर्ण बातों को सभी लोग अनुसरण करने का प्रयास करेंगे। आयुर्वेद प्रतियोगिता के अन्तर्गत विजयी विधार्थियो को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक एवं समस्त उप जिलाधिकारी तथा समस्त जिलास्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।