Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा तथा एफपीओ के गठन एवं क्रियाशीलता के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 10 अक्टूबर 2024*

   आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की  अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा तथा एफपीओ के गठन एवं क्रियाशीलता के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। रजपुरा कृषक उत्पादक संगठन, गुन्नौर कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, एवं अन्य एफ पी ओ से खाद, बीज, कीटनाशक, आदि के लाइसेंस को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी। तथा एफ पी ओ से उनकी समस्याओं तथा  सुझाव पर भी चर्चा की गयी। फाइनेंस  की सुविधा , सब्सिडी  तथा मंडी के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं  पॉलीहाउस, सब्जी उत्पादन मत्स्य उत्पादन ,नमामि गंगे, उर्वरक आदि पर चर्चा की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आशुतोष प्रताप सिंह ने उनके द्वारा शहद ,मुरब्बा , वर्मी कम्पोस्ट, नेपियर घास, जैव रसायन, जैविक फिनायल पर किये जाने वाले कार्य को लेकर जानकारी दी। गौशाला आधारित खेती पर भी चर्चा की गयी। 

      इसके  उपरांत पंचायती राज विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को आर.आर. सी सेन्टर को सक्रिय करने के निर्देश दिए। 5 वे एवं 15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य तथा गौशाला में पूलिंग  ई ग्रामस्वराज वैबसाइट, संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर रणनीति बनाने तथा अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण की प्रगति, बहुउद्देशीय पंचायत भवन, जीपीडीपी, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय को लेकर चर्चा की तथा केयर टेकर के समय से भुगतान करने को लेकर निर्देश दिए। 

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना  निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, उप कृषि  निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, एलडीएम अमित विश्नोई, जिला पंचायती राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार पाण्डेय  एफ पी ओ संचालक, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies