Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह आज लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे, किये विधि-विधान से पूजन-अर्चन,लिया मां आशीर्वाद

Top Post Ad



महराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित माता लेहड़ा देवी के दरबार में आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह ने हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


फरेंदा महराजगंज थाना बृजमनगंज क्षेत्र में स्थित देश-विदेश में प्रसिद्ध माता लेहड़ा देवी के दरबार में आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह ने हाजिरी लगाई। वे इलाहाबाद से चलकर आर्द्रवन लेहड़ा माता के दरबार में पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया।


न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह ने यहां पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन और अर्चन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारियों से भी आशीर्वाद लिया।


इस दौरान उन्होंने आर्द्रवन माता जी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त किया। उन्होंने करीब घंटों तक पंडित व पुजारियों से बातचीत भी की।


इस अवसर पर उनके साथ एडीएम महराजगंज, जिले के न्यायाधीश, सुरक्षा दस्ता, एसडीएम फरेंदा, थानाध्यक्ष बृजमनगंज, चौकी प्रभारी लेहड़ा मंदिर भी शामिल रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


इस मौके पर कुछ देर तक आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। जिला प्रशासन की तरह से मंदिर परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा का उचित प्रबंध किये गये थे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies