Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 35,000 रूपये बरामद

 लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 35,000 रूपये बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गुलरिहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 शम्भू दयाल मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 1106/2024 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1. सनोज निषाद 2. विकास निषाद 3. कमलेश कुमार 4. सुनील निषाद को लूट के 35,000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 11.11.2024 को शाम 06.30 बजे वादी मुकदमा काम करके अपने घर जा रहे थे तभी अभियुक्तगण वादी का बैग छीन कर भाग गये जिसमें 40,000 रूपये थे । जिसके संबंध में वादी मुकदमा से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । 


गिरफ्तारी की टीम-

                                                                                                 

1. उ0नि0 शम्भू दयाल मिश्र थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर                        

2. उ0नि0 आदर्श पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर                                     

3. उ0नि0 अजय कुमार मौर्या थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

4. कां0 कार्तिक पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

5. कां0 प्रदीप गुप्ता थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

6. कां0 हेमन्त थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies