Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज ‌ कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




(बहजोई) 4 नवंबर 2024*


आज ‌ कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

       नगरीय निकायों में साफ़ सफाई ,  निष्पक्ष रूप से अतिक्रमण हटाने एवं भूमि संबंधी विवादों ‌का समाधान  एवं नगरीय निकायों में कैसे   विकास किया जा  सकता है उसको लेकर  नगर पालिका चेयरमैन एवं नगर के सम्भ्रान्त लोगों  के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। 

    जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न  बिन्दुओं  के समाधान के   लिए आमजन मानस का सहयोग अति  आवश्यक है इसके माध्यम से ही  नगर के अतिक्रमण तथा भूमि संबंधी विवाद का समाधान एवं नगरीय निकायों का विकास एवं साफ़ सफाई को आसानी से किया  जा सकता है इससे नगरों को स्वच्छ रखा जा सकता है। 

               इस अवसर पर  डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा तथा चंदौसी नगर पालिका चेयरमैन लता  वार्ष्णेय एवं नगर के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे‌।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies