Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखंड बहजोई के पी.एम. श्री विद्यालय पाठकपुर का निरीक्षण किया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 6 नवंबर 2024*

आज जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा विकासखंड बहजोई के पी.एम. श्री  विद्यालय पाठकपुर का निरीक्षण किया।  सभी व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए एवं सफाई कार्य को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

     इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड बनियाखेडा के पी.एम.श्री  विद्यालय आटा का निरीक्षण किया निर्माण कार्य की गुणवत्ता को चैक किया तथा कार्य को शीघ्र कराने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी द्वारा परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी  विद्यालय  के  तिथि भोजन में भी सम्मिलित हुए। 

         इस अवसर पर   परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, खंड विकास अधिकारी बहजोई अखिलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बनिया खेड़ा कमल कांत, खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल,  एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies