Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मा. मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड पर की गयी। जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 16 नवंबर 2024

 आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में मा. मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड पर की गयी। 

       बैठक के अन्तर्गत जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी  रत्नेश कुमार द्वारा विभागवार  प्रगति के विषय में  बैठक के अन्तर्गत जानकारी प्रदान की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर राज्य में टॉप 5 जिलों में स्थान बनाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पर ड्रॉप मोर क्रॉप, खंड वार लाइन लॉस, खराब  ट्रांसफार्मर की शिकायत पर भी चर्चा की गई दैनिक विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने कम रैंक पर संबंधित रैंकिंग खराब होने के लिए दोषी कर्मचारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट, एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, बीज डीबीटी, डे एनआरएलएम को लेकर चर्चा की। डे एनआरएलएम को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को बैंक जाकर आवेदन निस्तारण कराने तथा समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित  करते हुए कहा कि हर दूसरे दिन बैंक जाकर आवेदन की स्थिति को देखें। ग्रामीण अभियंत्रण के अन्तर्गत भवन निर्माण में सबसे खराब स्थिति के लिए जूनियर इंजीनियर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति को लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में जीएम दुग्ध विभाग सम्मलित रहें। 15 वे वित्त आयोग  ग्राम पंचायत के डी श्रेणी में आने पर डीपीआरओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 बिन्दुओं के संतृप्तिकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निपुण पर कार्य करने के  लिए निर्देशित किया गया। मध्याह्न भोजन के बिन्दु पर डीसी एम डी एम को सचेत किया गया। अंडा उत्पादन के बिन्दु पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित  करते हुए कहा कि प्राइवेट दुकानों को भी अपने डेटा में शामिल किया जाए। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि निराश्रित गो वंशों को सुबह के समय संरक्षित करने की प्रक्रिया अपनायें। विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत  संबंधित को शत प्रतिशत प्रशिक्षण कराने के लिए निर्देशित किया। 

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ तरुण पाठक, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना  कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies