Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का कराया पाठन*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस


संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा लखनऊ से सीधे प्रसारण का देखा गया लाइव कार्यक्रम



सम्भल ( बहजोई) 26 नवंबर 2024

आज प्रातः 9:30 बजे  कलक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया  के निर्देशन में तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे की  अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन किया गया। 

 अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने भारतीय संविधान की उद्देशिका को पढ़ा, जिस पर सभागार में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने भी उद्देशिका को दोहराया। उन्होंने कहा कि ‘‘हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिये दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर,1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।’’

      सभागार में भारतीय संविधान दिवस को लेकर अधिकारी गणों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गये। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि  भारत के सभी नागरिकों को भारतीय संविधान के विषय में जानकारी होनी चाहिए ताकि  संविधान द्वारा प्राप्त हुए मूल  अधिकार तथा मौलिक कर्तव्य के विषय में जानकारी प्राप्त हो सके। जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावना को पढकर पूरे संविधान के विषय में जाना जा सकता है। भारतीय संविधान  विश्व का सबसे बढा संविधान है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि भारत का संविधान लिखित संविधान के रूप में प्रमुख संविधान है जिसमें मूल अधिकार,मूल कर्तव्य एवं  नीति निदेशक तत्व समाहित हैं। 

इस अवसर पर जनपद के ग्राम पंचायत तथा विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गये। 


    संविधान दिवस के अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रत्नेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, जिला पंचायती राज अधिकारी उपेन्द्र कुमार  पाण्डेय कलक्ट्रेट के  अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    जारी जिला सूचना  कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies