Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज गंगा घाट राजघाट बबराला मीरपुर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 5 नवंबर 2024

आज गंगा घाट राजघाट बबराला मीरपुर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका  उद्घाटन  मुख्य अतिथि माननीय विधानपरिषद सदस्य, राम गोपाल उर्फ़ गोपाल अंजान  द्वारा फीता काट कर किया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक , तथा विशिष्ट अतिथि  पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू द्वारा माँ गंगा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा आरती, दीप उत्सव, दीपदान, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गीत, नृत्य कार्यक्रम, भजन, गंगा श्लोक, चित्रकला प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, गंगा स्वच्छता शपथ तथा गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई तथा   विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू सहित अधिकारी गणों द्वारा हस्ताक्षर किए। 

    कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश में माँ गंगा को माता का दर्जा दिया गया है। सभी लोग गंगा नदी की पूजा भी करते हैं। हमारे देश की  सभ्यता गंगा नदी  तट के किनारे बसी हुई है।सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि गंगा को स्वच्छ रखें। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राचीन काल  से ही भारतीयों की परम्परा रही है कि  किसी भी कार्य का शुभारंभ गंगा जल से किया जाता है। जल संस्कृति एवं ग्राम संस्कृति एक कंक्रीट की संस्कृति और नगर की संस्कृति में आधुनिक समय में परिवर्तित हुयी। नगरों ने ग्राम से अगर नही सीखा तथा भारत की पुरातन संस्कृति से नहीं सीखा तो नगर धीरे धीरे समस्या का रूप ले सकते हैं। नमामि गंगे के अन्तर्गत गंगा जी की आरती की जाती है। आरती उनकी उतारी जाती है जो हमको कुछ ना कुछ देते हैं। देश की सभ्यता का गंगा नदी पर बसा होना इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है। हमनें गंगा जी को क्या दिया है यह आत्म चिंतन का विषय है। सप्ताह में दो घंटे तथा वर्ष  में 100 घंटे श्रमदान करें। गंगा जी के  किनारे कोई भी कचरा ना फैलाया  जाए। मूर्ति विसर्जन के लिए राजघाट परिसर में ही अलग से व्यवस्था की जा रही है। गंगा जी पूर्ण रूप से स्वच्छ होनी चाहिएं। गंगा जी के किनारे वाले गाँव में ग्राम कुल, युवक मंगल दल, एन आर एल एम की दीदीयां, ग्राम प्रधान आदि एक साथ अभियान चलाकर माँ गंगा की स्वच्छता के लिए कार्य करें। स्थायी रूप से राजघाट परिसर में एक टीम बने जो प्रतिदिन गंगा जी  की सेवा करे। 

       राजघाट पर घाट पर हाट के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा जैविक गंगा उत्पादों के स्टाल लगाये गये।  एन आर एल एम समूह की दीदीयों द्वारा स्टार  शक्ति भोजनालय लगाया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत  प्रतियोगिताओं में विजयी  बच्चों को जिला गंगा समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र ,श्री अन्न, तथा पुस्तक दी गयीं। 

    इस अवसर पर   अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा,परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, जिला विकास अधिकारी राम आशीष,  प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी ब्रज मोहन,जिला  विद्यालय निरीक्षक वेदराम, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे  ,बबराला  नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन,  खंड विकास अधिकारी गुन्नौर नरेश पाल सिंह,,उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप से ममता राजपूत सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies