Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विशाल सिंह को घर से बुलाकर गोली से उड़ाया, नेहाल की हत्या के बाद करणी सेना के आंदोलन में थे सक्रिय

Top Post Ad

 विशाल सिंह को घर से बुलाकर गोली से उड़ाया, नेहाल की हत्या के बाद करणी सेना के आंदोलन में थे सक्रिय



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


देवरिया यूपी के देवरिया में सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह (उम्र 28 वर्ष) को घर से बुलाकर अज्ञात हमलावरों ने गोली से उड़ा दिया। सड़क पर लहूलुहान पड़े विशाल सिंह को देखकर पहले तो घरवालों को लगा कि वह किसी सड़क हादसे में घायल हो गया है। लेकिन घरवाले जब घायल विशाल सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जब घरवालों को बताया कि विशाल सिंह की मौत किसी हादसे में घायल होने से नहीं बल्कि गोली से हुई है तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। विशाल सिंह पिछले कुछ दिनों से देवरिया में नेहाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करणी सेना की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में काफी सक्रिय थे। वह लगातार नेहाल सिंह के परिवार के संपर्क में थे।

घटना देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव में शनिवार की रात में हुई। हौली बलिया गांव के विनीत सिंह के बेटे विशाल सिंह (उम्र 28 साल) वर्तमान में सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय थे। घरवालों के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे उन्हें किसी ने घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बाद वह घर के बाहर रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर घायल मिले। परिवारीजन उन्हें लेकर गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल पर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने विशाल के सीने में गोली लगने की बात बताई। घटना का कोई स्पष्ट कारण अभी परिजन नहीं बता पा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी और सीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस


विशाल सिंह को शनिवार की रात किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया । इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल से वह वर्तमान में किस से बात कर रहे थे और किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस यह पता करने में जुटी है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies