Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

05 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप के साथ 02 नफर पशु तस्कर गिरफ्तार

 05 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप के साथ 02 नफर पशु तस्कर गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गोतस्करी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्र0नि0 थाना कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 सुधांशु सिंह  मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त 1.गंगेश कुशवाहा पुत्र भुल्लन कुशवाहा निवासी सिधुआ स्थान थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व 2.शाहबाज पुत्र मकबूल निवासी बसहिया थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को 05 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 731/2024 धारा 109 BNS व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 23/24.12.2024 की रात्रि में थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण उपरोक्त को 05 राशि गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम


1- उ0नि0 सुधान्शु सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी गोलघर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 अमित कुमार चौबे  थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4.का0 विकास यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. का0 चन्द्राकर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies