Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संभल प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 कूपों का उल्लेख प्राचीन ग्रंथ सम्भल महात्म्य में मिलता है।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 6 दिसम्बर 2024

आज जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा सम्भल के आलम सराय में  सम्भल के सबसे प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 कूपों में से एक प्राचीन कूप चतुर्मुख कूप  का निरीक्षण किया। प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 कूपों का उल्लेख प्राचीन ग्रंथ सम्भल महात्म्य में मिलता है। इस कूप का जीर्णोद्धार नगरपालिका सम्भल द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा भी धर्मकूप के जीर्णोद्धार में श्रमदान किया गया।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सम्भल को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्भल के प्राचीन कूपों को धर्म कूप के रूप में बढिया स्वरूप दिया जाए। ताकि जनपद की  प्राचीन धरोहर   की उनका प्राचीन स्वरूप वापस दिलाया जा सके। 

     इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सम्भल डाॅ. मणिभूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies