Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मिनी स्टेडियम बहजोई में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में पीआरडी का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई)  11 दिसम्बर 2024

मिनी स्टेडियम बहजोई में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के तत्वाधान में पीआरडी का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें परेड की सलामी मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट जी के द्वारा ली गई

परेड कमांडर बीओपीआरडी श्री चित्रवीर सिंह ,अनुज कुमार एवं जगजीत सिंह के नेतृत्व में परेड कराई गई।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अनामिका यादव ने परेड के अनुशासन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए समस्त बीओ पीआरडी एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट जी ने पीआरडी स्वयंसेवकों की सुरक्षा शांति व्यवस्था, दैवीय आपदा एवं चुनाव ड्यूटी में सहभागिता को सराहा । प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनीत सिद्धू ने बताया कि पीआरडी की स्थापना 1948 में हुई थी तब से आज तक पीआरडी स्वयंसेवक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं

परेड में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टोलियों को पुरस्कृत किया गया। पीआरडी जवानों के बीच खेल खेल कूद में कबड्डी एवं रस्साकसी  की प्रतियोगिताएं कराई गई और उनके विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया

कार्यक्रम में जिला ग्राम उद्योग अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे। एनसीसी कमांडेंट पूजा सक्सेना ने एनसीसी बच्चों के साथ परेड में प्रतिभा किया किया एवं मंच का संचालन श्री राजीव वार्ष्णेय जी के द्वारा किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies