Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फूड विभाग ने की छापेमारी की कार्रवाई

 क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फूड विभाग ने की छापेमारी की कार्रवाई




शहर में चले बेकरी की फैक्ट्री पर की छापेमारी की कार्रवाई


केक, क्रीम,खोवा और बेसन का लिया नमूना


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) डॉ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने जिला अधिकारी के आदेश पर क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत रखते हुए शहर के विभिन्न बेकरी फैक्ट्री पर जांच की गई जांच के दौरान टीम ने केक, क्रीम, खोया और  बेसन आदि का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि समोसे में बाहर से खरीद कर एक्सपायर नमकीन सोंठ मिलाई जा रहे हैं खोवा में फंगस पाया गया है मनोरंजन बेकर्स के वहां कोई लाइसेंस नहीं था जिसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है जांच के दौरान यह भी पाया गया कि फारूक की बकरी में वेज व नॉनवेज के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं की गई है जिसको लेकर इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है अगर यह लोग सुधर नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत विधि कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies