Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

घर में बाहर से ताला बन्द कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने तथा हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त व एक नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, तीन अदद ताला, थिनर की खाली व भरी बोतलें बरामद

 घर में बाहर से ताला बन्द कर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने तथा हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त व एक नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, तीन अदद ताला, थिनर की खाली व भरी बोतलें बरामद



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना चिलुवाताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर गौरव ग्रोवर जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गौरव त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित चौधरी चौकी प्रभारी मजनूं मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 910/2024 धारा 109,326(G)भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. बेचन व अभियुक्ता 2. सोनम देवी उर्फ शांति देवी को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


बताते चलें कि दिनांक 13.दिसम्बर.2024 को अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ मोटरसाईकिल से अपने घर ग्राम दहला पहुँचा । अभियुक्त के भाई अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे । अभियुक्तों ने बाहर से घर का दरवाजा बन्द करके ताला लगा दिया । अभियुक्तों द्वारा दरवाजे के नीचे से व खिड़कियों से ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) अन्दर डालकर व गैस सिलेण्डर रखकर उसका पाईप काटकर आग लगा दिया तथा मौके से फरार हो गये । घटना में पाॅंच व्यक्ति आग में गम्भीर रुप से झुलस गये थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था । इलाज के दौरान एक व्यक्ति की दिनांक 21.दिसम्बर.2024 व दिनांक 22.दिसम्बर.2024 को दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी व अन्य दो व्यक्तियों का ईलाज चल रहा है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने भाईयों से सम्पत्ति विवाद के कारण नाराज होकर यह घटना कारित की गई थी ।


गिरफ्तारी की टीम


1. प्र0नि0 अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अमित चौधरी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 

3. का0भानू प्रताप सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

4. का0राम अशोक यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

5. का0मो0 आफताब थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

6. म0का0क्षमा राय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies