प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा रूठे परिवारों को मनमुटाव दूर कर आपस में साथ रहने हेतु मिलकर राजी खुशी घर भेजा गया
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना थाना महिला प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के# 03#जोडे 1. कामिनी पत्नी श्यामसुंदर निवासिनी भिटहा थाना लालगंज जनपद बस्ती, 2. मीना पत्नी राजकुमार निवासिनी धेनुगावां खुर्द थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती, 3. सुधा गौंड पत्नी विवेक रावत निवासिनी ओरीजोत थाना कोतवाली जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया, पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए! महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया ।