हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी गए सरकारी रोडवेज बस की बैटरी के सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 09/2025 धारा- 303(2) B.N.S. का सफल अनावरण करते हुए संबंधित अभियुक्त 1- अनुज विश्वकर्मा उर्फ जसवंत पुत्र श्री राम विश्वकर्मा को दिनांक-10.01.2025 को समय करीब 14:50 बजे नल्हीपुर रामरेखा मार्ग पर स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर 1- चोरी गए 02 अदद मोटरसाइकिल, 2- चोरी गए दो अदद बैटरी एवं नगद रुपये 1,050/- बरामद किया गया |
थाना छावनी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके पास से किये गए बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-11/2025 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(2), 340(2), 303(2), 317(2) B.N.S. पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह जनपद बस्ती |
2- उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय, उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार साहू थाना छावनी जनपद बस्ती |
3- हे0का0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, हे0का0 राघवेंद्र दूबे, का0 लवकुश सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती |