Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार,

 हम भारती न्यूज़ 

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




फौजी होटल को पुलिस ने किया सील


छपरा शहर के भगवानबाजार थाना को शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि भगवानबाजार थानान्तर्गत स्टेशन रोड पर फौजी होटल में होटल संचालक मंगल सिंह के द्वारा अपने होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठन कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उक्त होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोग पकड़ायें एवं कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री को बरामद किया गया। इस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड सं0-41/25, दिनांक-25.01.25 धारा-3/4/5/6 Immoral Traffic Prevention act दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में अग्रतर कार्रवाई करते हुए उक्त फौजी होटल को सील किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-


1. रेयाज अहमद, पिता मनीफ अंसारी, साकिन मशरक, थाना मशरक, जिला- सारण।


2. बद्री दास, पिता स्व० कानिक रविदास, साकिन चंदौली, थाना तिसरी, जिला- गिरिडीह (झारखंड)।


जप्त / बरामद सामानों की विवरणी :-


1. आधार कार्ड-09, 2. मोबाइल 03, 3. वोटर कार्ड-04, 4. श्रम कार्ड-02, 5. कांडोम-1, 6. नगद राशि- 3000 रू।


टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी :-


1. पु०उपा० बसंती टुड्डु पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ।


2. पु०नि० सुभाष कुमार थानाध्यक्ष, भगवानबाजार थाना एवं थाना के अन्य कर्मी


3. पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2 एवं साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई, सारण।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies