Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज बड़ा मैदान निकट कलक्ट्रेट बहजोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





सम्भल ( बहजोई) 24 जनवरी 2025*

 जिसमें मुख्य अतिथि माननीय माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश शासन गुलाब देवी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा उसके उपरांत जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा माननीय मंत्री जी का पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत तथा अन्य अतिथि गणों का भी स्वागत किया गया। 




     विभिन्न विद्यालयों  से आये बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का गान किया गया। माननीय मंत्री जी एवं जिलाध्यक्ष भाजपा हरेन्द्र सिंह रिंकू  एवं जिलाधिकारी के द्वारा विवाह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विवाह की प्रक्रिया को पूरा किया गया। माननीय मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्तर प्रदेश को उत्तम बनाने का एक बहुत बड़ा उदाहरण है ।  जनपद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी वर्गों के पात्र लाभार्थियों को समान रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। माननीय माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम के अंतर्गत  वर बधू को आशीर्वाद भी दिया और उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

    भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू ने अपनी संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह  योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत सभी पात्र  लाभार्थियों को बिना किसी भेदभाव के लाभ प्राप्त होता है। 

       जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना  शासन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। 

       ‌ कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी अतिथि गणों  का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के अन्तर्गत लगभग 600 जोडों का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमें 54 मुस्लिम जोड़े सम्मलित रहे। 

      इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खडगवंशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह ,जिला विकास अधिकारी राम आशीष, उप निदेशक समाज कल्याण  मुरादाबाद मंडल शैलेन्द्र गौतम, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार एवं समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी तथा समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies