Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओ को दिया गया प्रशिक्षण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओ को दिया गया प्रशिक्षण


सम्भल- जिलाधिकारी महोदय के  दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 4-1-2025 को चंदौसी के बीएमजी इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया, ताइक्वांडो सचिव सुरेश कुमार व महिला ताइक्वांडो पूर्वी, अदिति ने फ्रंट जंप किक, साइड ब्लॉक, बेसिक किक, लेग राइस, फिंगर अटैक, नी अटैक की ट्रेनिंग कराई व सात दिनों में जो बालिकाओं ने सीखा उसका रिहर्सल कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि छात्राएं आत्मरक्षा सीखने में काफी रुचि ले रही हैं व काफी संख्या में नियमित उपस्थित हैं, छात्राओं ने पूछने पर बताया कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग लेने से उनका आत्मविश्वास अब कई गुना बढ़ चुका है, तथा वह खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत मजबूत व  सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। छात्राओ को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार और महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, गुड़ टच एवं बैड टच, छात्रवृति आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और अन्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies