Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 23 जनवरी 2024*

आज  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को मनाया गया। 



     सर्व प्रथम मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ,जिला विकास अधिकारी राम आशीष  एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा  सुभाष चंद्र बोस जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। 



      अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जीवन पर प्रकाश डाला एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अपने संबोधन में  कहा गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का हमारे देश की आजादी में एक महत्वपूर्ण योगदान है अंग्रेजों के समय स्थिति बहुत ही प्रतिकूल थीं उन्होंने आजादी में अपना बलिदान देकर स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया  जोकि हमे उनके कर्तव्य   बोध  को याद दिलाती है हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए हम सब उनके ऋणी हैं इतिहास उनका मुख्य बलिदानी के रूप में नमन करता है। 

       इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी  तिनेज कुमार अपर जिला पंचायत राज अधिकारी  सीपी सिंह,एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies